स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के नगला बत्तीस गांव में मक्का सुखाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे मक्का सुखाया जा रहा था, तभी वहां से गुजर रहे पशुओं के कारण मक्का बिखर गया और पॉलीथिन फट गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक मारपीट में बदल गई।
इस मारपीट में पुष्पेंद्र, पप्पू और अजय घायल हो गए। वहीं, एक पक्ष ने महिलाओं के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है।
घटना की सूचना मिलते ही सासनी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी सासनी भेजकर उपचार कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है कि वह इसी घटना का है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर