लगातार बारिश के बीच डीएम अतुल वत्स सड़क पर, जलभराव वाले इलाकों का किया निरीक्षण

  • 3 days ago
  • 173 views


हाथरस में लगातार हो रही बारिश के बीच जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने शहर के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।


लगातार बारिश के चलते हाथरस में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने शहर के विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब चौराहा, पंजाबी मार्केट, ढाकपुरा रोड, माया टॉकीज, आगरा रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी और सरस्वती महाविद्यालय वाली गली का दौरा कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार को निर्देश दिए कि नालों में जमी सिल्ट को तत्काल साफ कराया जाए, जल निकासी व्यवस्था को सुचारु रखा जाए और जहां भी जलभराव हो, वहां बिना देरी के राहत कार्य शुरू किए जाएं।

डीएम अतुल वत्स ने कहा कि बारिश के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में रहकर लगातार मॉनिटरिंग करने और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशांत तिवारी, एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह सहित नगर पालिका और प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now