कोचिंग संस्थानों की सीलिंग पर बवाल, संचालकों ने एडीए उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

  • 12 days ago
  • 337 views


अयोध्या। लखनऊ अग्निकांड के बाद मानक विहीन कोचिंग संस्थानों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर अयोध्या में कोचिंग संचालकों ने विरोध जताया। बड़ी संख्या में संचालक अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) पहुंचे और उपाध्यक्ष अनुराज जैन को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।

संचालकों का आरोप है कि कई कोचिंग संस्थानों को बिना किसी पूर्व नोटिस के सील कर दिया गया, जबकि उन्हें अपना पक्ष रखने या कमियों को दूर करने का अवसर नहीं दिया गया। उनका कहना है कि इस कार्रवाई से हजारों छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के सामने भी रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।

कोचिंग संचालकों का दावा है कि कई संस्थान निर्धारित सुरक्षा और अन्य मानकों का पालन कर रहे हैं। इसके बावजूद बिना जांच और पक्ष सुने कार्रवाई किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई।

ज्ञापन के माध्यम से संचालकों ने मांग की कि भविष्य में किसी भी कार्रवाई से पहले संबंधित संस्थान को नोटिस देकर जवाब देने का अवसर दिया जाए। साथ ही जो संस्थान निर्धारित मानकों का पालन कर रहे हैं, उन्हें राहत प्रदान की जाए।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now