जहरीले सांप के डसने से महिला की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

  • 11 days ago
  • 233 views


शाजापुर (मध्यप्रदेश)। जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम तिंगजपुर में मंगलवार देर रात जहरीले सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान ममता बाई के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, ममता बाई अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर में सो रही थीं। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया। परिजन उन्हें तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल शाजापुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया कि घटना के समय मृतका के पति मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे।

ममता बाई की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। उनके निधन के बाद छह वर्षीय बेटी आरती और दो वर्षीय पुत्र अनमोल के सिर से मां का साया उठ गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मामले की जानकारी दर्ज कर ली है।

 
 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now