इंदौर थाने से हथकड़ी खोलकर फरार हुआ आरोपी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

  • 10 days ago
  • 214 views


इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में द्वारकापुरी थाने से एक आरोपी के हथकड़ी खोलकर फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार आरोपी साबिर उर्फ गज्जू पुलिस की निगरानी के बीच थाने से फरार हो गया। घटना के बाद उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगा दी गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, साबिर को एक पुराने अवैध शराब मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसे थाने में लोहे की बेंच से हथकड़ी लगाकर बैठाया गया था। इसी दौरान उसने हथकड़ी से हाथ निकाल लिया और संतरी की नजर बचाकर थाने के मुख्य गेट से भाग निकला। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल शहरभर में नाकेबंदी कर उसकी तलाश शुरू कर दी। साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

इसी दौरान इंदौर पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता भी मिली। पुलिस ने मुख्य आरोपी चेतन नाथ को गिरफ्तार कर उसके ठिकाने से 265 ग्राम ब्राउन शुगर, 8 किलो गांजा, 19 लाख रुपये नकद, 22 जिंदा कारतूस और नोट गिनने की मशीन बरामद की है। पुलिस का मानना है कि आरोपी लंबे समय से बड़े स्तर पर नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ था।

फिलहाल पुलिस फरार आरोपी साबिर की तलाश के साथ-साथ चेतन नाथ के ड्रग्स नेटवर्क की भी गहन जांच कर रही है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि मादक पदार्थों की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now