स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
महोबा पुलिस ने 17 दिन पहले हुए ई-रिक्शा चालक ओमप्रकाश हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, 21 जून को शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहपहाड़ी गांव के पास ओमप्रकाश का शव मिला था। मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में पुलिस और स्वाट टीम का गठन किया गया था। जांच में सामने आया कि घटना की रात ई-रिक्शा के किराए को लेकर चालक और तीन नाबालिगों के बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पत्थरों और जूतों से हमला कर दिया, जिससे चालक की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल फोन, वोटर आईडी और पैन कार्ड लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने तीनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर