हिमाचल में मानसून का कहर, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, नदियां-नाले उफान पर

  • 4 days ago
  • 149 views


हिमाचल प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि कुल्लू और रामपुर सहित कई क्षेत्रों में नदियां और नाले उफान पर हैं।


हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। कुल्लू, रामपुर और आसपास के इलाकों में नदियां और खड्डें उफान पर बह रही हैं, जिससे प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने आपदा प्रबंधन दलों को अलर्ट पर रखा है और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर सड़कें प्रभावित होने और जलभराव की स्थिति बनने की आशंका भी जताई गई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now