स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में आयोजित मुरारी बापू की रामकथा में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि आस्था के केंद्रों में इस तरह की गड़बड़ी अक्षम्य अपराध है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष समिति गठित कर दी गई है, जबकि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर मंदिर प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं मजबूत बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं, मानसून की स्थिति पर उन्होंने बताया कि राज्य के कई जिलों में अगले 10 दिनों तक हाई अलर्ट जारी किया गया है। सभी संबंधित विभागों, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों को पूरी तरह सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।
हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में आयोजित मुरारी बापू की रामकथा में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि आस्था के केंद्रों में इस तरह की गड़बड़ी अक्षम्य अपराध है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष समिति गठित कर दी गई है, जबकि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर मंदिर प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं मजबूत बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं, मानसून की स्थिति पर उन्होंने बताया कि राज्य के कई जिलों में अगले 10 दिनों तक हाई अलर्ट जारी किया गया है। सभी संबंधित विभागों, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों को पूरी तरह सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!