गुरुग्राम में देर रात पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, 4 बदमाश ढेर, 3 पुलिसकर्मी गंभीर घायल

  • 2 days ago
  • 145 views



हरियाणा के गुरुग्राम में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई हाई-वोल्टेज मुठभेड़ में दीपक नांदल गैंग के चार बदमाश मारे गए, जबकि एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। यह मुठभेड़ सुशांत लोक फेज-2 इलाके में उस समय हुई, जब क्राइम ब्रांच की टीम बदमाशों की सूचना पर कार्रवाई कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, टीम ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में करीब 25 से 30 राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान गुरुग्राम क्राइम ब्रांच के तीन पुलिसकर्मी भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मारे गए बदमाशों पर हत्या, लूट, रंगदारी और फायरिंग समेत कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों के नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now