स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
बुलंदशहर में गौकशी से अर्जित अवैध संपत्ति के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम कुमार हर्ष के आदेश पर सिकंदराबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत गैंगस्टर अय्यूब की करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की तीन मंजिला संपत्ति को कुर्क कर लिया। इसके साथ ही लगभग 60 हजार रुपये कीमत की एक एचएफ डीलक्स बाइक भी कुर्क की गई। यह कार्रवाई सीओ दीपक कुमार और तहसीलदार राकेश कुमार मौर्य की मौजूदगी में सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव तिल बेगमपुर में मुनादी कर पूरी की गई। प्रशासन का कहना है कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर