गौकशी की कमाई से बनाई करोड़ों की संपत्ति पर चला बुलडोजर नहीं, कुर्की का शिकंजा

  • 6 days ago
  • 176 views


बुलंदशहर में गौकशी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई गई संपत्ति पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम कुमार हर्ष के आदेश पर सिकंदराबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत गैंगस्टर अय्यूब की करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य की तीन मंजिला संपत्ति को कुर्क कर लिया।

कार्रवाई के दौरान करीब 60 हजार रुपये कीमत की एचएफ डीलक्स बाइक भी कुर्क की गई। कुर्की की पूरी प्रक्रिया सीओ दीपक कुमार और तहसीलदार राकेश कुमार मौर्य की मौजूदगी में संपन्न कराई गई।

यह कार्रवाई सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव तिल बेगमपुर में की गई, जहां प्रशासन ने मुनादी कर गौकशी के दो आरोपियों की अवैध संपत्ति कुर्क होने की जानकारी भी सार्वजनिक की।

प्रशासन का कहना है कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि संगठित अपराध और गौकशी जैसे मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now