गडकरी के दौरे से पहले कोटा में भीषण हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, 1 की मौत, 15 घायल

  • 4 days ago
  • 173 views


राजस्थान के कोटा में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे निरीक्षण दौरे से पहले बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट मिनी बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए।


हादसा बुधवार तड़के करीब 3:50 बजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के जालिमपुरा इंटरचेंज के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर दिल्ली लौट रही टूरिस्ट मिनी बस सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी 50 वर्षीय चरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए कोटा रेफर किया गया है। बस में करीब 30 यात्री सवार थे, जो दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now