स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
पीलीभीत में पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (PCC) के सत्यापन के दौरान हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक पर अलग-अलग जन्मतिथि और व्यक्तिगत विवरण का इस्तेमाल कर तीन पासपोर्ट बनवाने का आरोप है। मामला सामने आते ही क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान सिमर प्रीत, निवासी जमुनिया जगत, घुंघचाई थाना क्षेत्र (पीलीभीत) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक ने हाल ही में PCC के लिए आवेदन किया था। सत्यापन के दौरान बरेली क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने रिकॉर्ड मिलान किया तो पता चला कि उसके नाम पर पहले से दो और पासपोर्ट जारी हैं। तीनों पासपोर्ट में जन्मतिथि अलग-अलग दर्ज मिली। पहला पासपोर्ट वर्ष 2016 में 10 मार्च 1999, दूसरा वर्ष 2023 में 29 मई 2001 और तीसरा 15 दिसंबर 2023 को जारी हुआ, जिसमें जन्मतिथि 19 नवंबर 2002 दर्ज है।
पासपोर्ट कार्यालय की शिकायत के आधार पर घुंघचाई थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि अलग-अलग दस्तावेजों के आधार पर तीन पासपोर्ट कैसे जारी हुए, क्या फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया था और इस पूरे मामले में कोई अन्य व्यक्ति या एजेंट भी शामिल था या नहीं। सर्किल ऑफिसर विधि भूषण मौर्य ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर