चंपत राय पूरी तरह स्वस्थ, ट्रस्ट की नई व्यवस्था से संतुष्ट: स्वामी गोविंद देव गिरी

  • 3 days ago
  • 152 views


श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने चंपत राय से मुलाकात के बाद उनकी सेहत और ट्रस्ट को लेकर चल रही चर्चाओं पर स्थिति स्पष्ट की।

उन्होंने कहा कि चंपत राय पूरी तरह स्वस्थ हैं और ट्रस्ट की नई प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर उनके मन में किसी तरह का असंतोष या नाराजगी नहीं है। स्वामी गोविंद देव गिरी के अनुसार, चंपत राय ने हमेशा संगठन और ट्रस्ट के निर्णयों को सर्वोपरि माना है।

उन्होंने कहा कि चंपत राय ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र, समाज और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के लिए समर्पित किया है। ऐसे में उनके बारे में फैलाई जा रही अटकलों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।

स्वामी गोविंद देव गिरी ने यह भी बताया कि उनकी अयोध्या के कई संतों से चर्चा हुई। संतों ने ट्रस्ट की नई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया, साथ ही पूजा-पाठ की व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट श्रद्धालुओं की सुविधाओं और मंदिर की व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now