भीषण गर्मी में फटा एसी, देखते ही देखते आग की लपटों में घिरा पूरा घर

  • 6 days ago
  • 212 views


ग्रेटर नोएडा। भीषण गर्मी के बीच ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में एक घर में एयर कंडीशनर (AC) में विस्फोट होने के बाद भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे मकान में फैल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एसी में तेज धमाके के बाद आग की लपटें उठने लगीं और कुछ ही देर में घर का बड़ा हिस्सा धुएं और आग की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गनीमत रही कि हादसे के समय घर में मौजूद सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग से घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण एसी में तकनीकी खराबी के बाद हुआ विस्फोट माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now