स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
हाथरस। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस के अवसर पर हाथरस में सपा कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
जिला बागला संयुक्त चिकित्सालय के ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है, क्योंकि इससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है।
जन्मदिवस के अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने बताया कि जिलेभर में रक्तदान, फल वितरण और अन्य जनसेवा कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे और उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
हाथरस। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस के अवसर पर हाथरस में सपा कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिला बागला संयुक्त चिकित्सालय के ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है, क्योंकि इससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। जन्मदिवस के अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने बताया कि जिलेभर में रक्तदान, फल वितरण और अन्य जनसेवा कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे और उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!