स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
आगरा कमिश्नरेट की मलपुरा पुलिस, साइबर सर्विलांस और काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पंजाब के जिरकपुर से गोरखपुर ले जाई जा रही करीब ₹60 लाख कीमत की 492 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक को पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन, ₹4,200 नकद और ट्रक से स्क्रैप की बिल्टी समेत अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि शराब की खेप को स्क्रैप की आड़ में छिपाकर गोरखपुर पहुंचाया जाना था। वहां गिरोह का कथित सरगना राहुल मोबाइल के माध्यम से आगे की डिलीवरी लोकेशन बताने वाला था।
डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया कि बरामद दस्तावेजों की जांच की जा रही है और पूरे तस्करी नेटवर्क के साथ-साथ गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने पहले कितनी खेप अलग-अलग राज्यों में पहुंचाई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर