25 हजार का इनामी बदमाश शानू पुलिस मुठभेड़ में ढेर नहीं, 'लंगड़ा'! दोनों पैरों में लगी गोली, फायरिंग कांड का आरोपी गिरफ्तार

  • 7 days ago
  • 249 views


हाथरस पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कैलाश ढाबा फायरिंग कांड में वांछित ₹25 हजार के इनामी बदमाश शानू को शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर एसओजी, हाथरस जंक्शन और हाथरस गेट थाना पुलिस ने दयानतपुर नहर के पास घेराबंदी की। खुद को चारों ओर से घिरा देख बदमाश शानू ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया और मौके पर ही दबोच लिया गया।

गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि शानू 18 जून को हुए कैलाश ढाबा फायरिंग कांड में फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी के खिलाफ मारपीट, एससी/एसटी एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now