2027 की चुनावी जंग का बिगुल! राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान

  • 7 days ago
  • 186 views


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) ने बड़ा राजनीतिक ऐलान कर दिया है। हाथरस में आयोजित कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन के दौरान पार्टी ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर सियासी हलकों में हलचल मचा दी।

अलीगढ़ रोड स्थित कृपाराम कोठीवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र प्रभारी मनोज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए बरेली जिलाध्यक्ष आरेन्द्र मिश्रा ने संगठन विस्तार और 2027 की चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और घर-घर पार्टी की पहुंच बढ़ाने का आह्वान किया।

वहीं बरेली मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में संस्थापक सदस्य केशव शंकर, रजत मिश्रा, महिला, युवा एवं अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अब 2027 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का यह ऐलान उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा का विषय बन गया है। पार्टी का दावा है कि वह सभी 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now