सीएम योगी के बाँदा दौरे की तैयारियां तेज, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

  • 5 days ago
  • 196 views


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 9 जुलाई को प्रस्तावित बाँदा दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पंडित जेएन कॉलेज स्थित सभा स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच प्रस्तावित है। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा, जिसके बाद वे पंडित जेएन कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। निरीक्षण के दौरान वीआईपी मूवमेंट, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग, पेयजल, बैठने की व्यवस्था समेत सभी जरूरी तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी हों और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now