रील बनाना पड़ा भारी! आगरा में 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, वर्दी में वीडियो डालने पर एक्शन

  • 49 days ago
  • 395 views


सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक आगरा पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। पुलिस कमिश्नरेट आगरा ने सोशल मीडिया पॉलिसी उल्लंघन और अनुशासनहीनता के आरोप में 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें 3 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार कार्रवाई की जद में आए पुलिसकर्मियों पर वर्दी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील और वीडियो पोस्ट करने का आरोप है। पुलिस प्रशासन ने इसे विभागीय नियमों का उल्लंघन मानते हुए सख्त कदम उठाया।

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में विभिन्न थानों में तैनात सब इंस्पेक्टर और महिला आरक्षी शामिल हैं। पुलिस कमिश्नरेट ने साफ संकेत दिए हैं कि सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों की रील और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे थे, जिसके बाद विभाग ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। आगरा पुलिस का यह एक्शन अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now