राया में भैंसों से भरा कैंटर पलटा, टायर फटने से कई भैंसें घायल, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

  • 1 day ago
  • 144 views


मथुरा। थाना राया क्षेत्र में मथुरा-बरेली हाईवे पर शनिवार को भैंसों से भरा एक कैंटर टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसा गांव वृंदावन की नगरिया के पास रेलवे पुल से उतरते समय हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कैंटर तेज रफ्तार में था। रेलवे पुल से उतरते ही अचानक उसका टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कैंटर पलट गया। हादसे में कई भैंसें घायल हो गईं, जबकि कुछ भैंसें सड़क किनारे इधर-उधर भाग निकलीं।

कैंटर चालक कमल ने बताया कि वह महावन पशु पेंठ से 15 भैंस लेकर अलीगढ़ जा रहा था। रास्ते में अचानक टायर फटने से यह हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक रविंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर सभी भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाला और उनकी गणना कर चालक के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और मथुरा-बरेली हाईवे पर यातायात भी सामान्य बना रहा। तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now