मथुरा में दो साइबर ठग गिरफ्तार, मोबाइल, ATM कार्ड और नकदी बरामद

  • 1 day ago
  • 163 views


मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड और 7,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को शाम 7:14 बजे भूतेश्वर स्थित अखाड़े वाली गली में पोखर के पास चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यश राठौर (19 वर्ष) निवासी कृष्णा विहार और सनी सिसोदिया (21 वर्ष) निवासी जनकपुरी, महोली रोड, थाना कोतवाली, मथुरा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7,000 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक एटीएम कार्ड बरामद किया। इस संबंध में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 499/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

जांच के दौरान एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर आरोपियों से जुड़े आंध्र प्रदेश और पंजाब सहित विभिन्न राज्यों की तीन साइबर शिकायतें भी सामने आई हैं। पुलिस इन मामलों के संबंध में संबंधित राज्यों की एजेंसियों से समन्वय कर आगे की जांच कर रही है।

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक (अपराध) सुनील कुमार के नेतृत्व में साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक मुश्ताक मेहदी एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा की गई।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now