केनरा बैंक की दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला 

  • 80 days ago
  • 320 views


आगरा के भैंरो बाजार में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया, जब जीवनी मंडी स्थित केनरा बैंक शाखा की छत और दीवार का हिस्सा अचानक गिर गया। घटना के समय बैंक में करीब 20–25 कर्मचारी व ग्राहक मौजूद थे, जो तुरंत बाहर निकल गए और सुरक्षित बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे तेज आवाज के साथ मलबा गिरा, जिससे बैंक में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में फर्नीचर व दस्तावेज क्षतिग्रस्त हुए हैं। बताया जा रहा है कि पास में बन रहे मॉल के लिए गहरी खुदाई चल रही थी, जिससे आसपास की इमारतों की नींव कमजोर हो गई।

सूचना पर थाना छत्ता पुलिस, फायर टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now