स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 12h ago
आगरा चौपाटी में जिप लाइन हादसे में 16 वर्षीय कुनाल की दर्दनाक मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गिरने के दौरान उसका माथा फर्श से टकराया, जिससे माथे की हड्डी टूट गई और मस्तिष्क में सूजन आ गई। गंभीर चोट लगने के बाद वह कोमा में चला गया और समय पर उपचार नहीं मिलने से उसकी जान चली गई।
घटना के समय कुनाल की मां और भाई नीचे खड़े होकर उसका वीडियो बना रहे थे। हादसे का पूरा दृश्य मोबाइल में कैद हो गया, जिसका 17 सेकंड का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जिप लाइन पर चढ़ने के कुछ ही क्षण बाद कुनाल अचानक नीचे गिर जाता है। नीचे सुरक्षा के लिए जाल लगाया गया था, लेकिन वह पर्याप्त सुरक्षित नहीं था और गिरने के बाद वह उछलकर सीधे जमीन पर जा गिरा। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि यदि जिप लाइन के नीचे मजबूत सुरक्षा जाल और गद्दों की उचित व्यवस्था होती तो किशोर की जान बच सकती थी। हादसे के बाद चौपाटी को बंद कर दिया गया है और सभी झूलों व सुरक्षा उपकरणों की जांच शुरू कर दी गई है।
मृतक के पिता की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सुरक्षा प्रभारी और प्रबंधक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि संचालन से जुड़ी कंपनी के संचालक को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर