झांसी में रईसजादे का खौफनाक स्टंट? पैदल जा रहे पेंटर को स्कॉर्पियो से बेरहमी से कुचला - परिजनों का आरोप- जानबूझकर मारी टक्कर

  • 44 days ago
  • 262 views


 झांसी (नवाबाद) से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे पैदल जा रहे 44 वर्षीय पेंटर दिलीप कुशवाहा को बेरहमी से कुचल दिया।

इस दर्दनाक हादसे का लाइव वीडियो पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि खुद को बचाने के लिए दिलीप दीवार की तरफ भागे, लेकिन कार चालक ने उसी तरफ गाड़ी मोड़कर उन्हें रौंद दिया।

मृतक के घर में ठीक 20 दिन बाद बेटी की शादी की शहनाइयां बजने वाली थीं, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। परिजनों का आरोप है कि गाड़ी एक व्यापारी का नाबालिग बेटा चला रहा था और उसने जानबूझकर टक्कर मारी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now