स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 12h ago
महोबा जिले के गौरहरी गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब जल जीवन मिशन के तहत तैनात 31 वर्षीय पंप ऑपरेटर धनप्रसाद का शव पेड़ से लटका मिला। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और कई सवाल खड़े हो गए हैं।
मृतक के पिता और भाई का आरोप है कि गांव में पानी की सप्लाई सुचारू न होने के कारण धनप्रसाद भारी मानसिक दबाव में था। उनका कहना है कि ग्रामीण अक्सर उसे फोन कर शिकायत करते थे और उच्च अधिकारियों द्वारा उसकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था।
परिजनों के अनुसार, लगातार दबाव और आर्थिक तंगी के चलते धनप्रसाद तनाव में था। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है।
वहीं इस मामले में प्रशासन और विभाग की जानकारी परिजनों के आरोपों से अलग बताई जा रही है। चरखारी कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार के मुताबिक, धनप्रसाद करीब 9 महीने पहले हुए एक हादसे में घायल हो गया था, जिसके बाद वह अवसाद में था और पहले भी आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास कर चुका था।
उधर जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता संदेश तोमर ने बताया कि धनप्रसाद एक थर्ड पार्टी कंपनी के माध्यम से तैनात था। विभाग का दावा है कि गांव में पानी की सप्लाई नियमित है और वेतन भी समय पर दिया जा रहा था। विभाग ने इस घटना का जल जीवन मिशन से सीधा संबंध होने से इनकार किया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर