गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां शुरू, 27 जुलाई को होगा मुंडन, 29 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

  • 1 day ago
  • 128 views


गोवर्धन। आगामी गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुड़िया संत राम कृष्ण दास महाराज ने बताया कि 27 जुलाई को श्रद्धालुओं का पारंपरिक मुंडन संस्कार आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में संत-महात्मा, भक्तगण और विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, आकर्षक धार्मिक झांकियां और बैंड-बाजे श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों को सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सेवाएं और प्रसाद वितरण जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मुड़िया संत राम कृष्ण दास महाराज ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अनुशासन बनाए रखते हुए सहभागिता करने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now