चंपत राय के समर्थन में उतरा चित्रकूट का संत समाज, आरोपों को बताया साजिश

  • 5 days ago
  • 219 views


अयोध्या में कथित चढ़ावा दान चोरी मामले को लेकर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों पर अब चित्रकूट का संत समाज उनके समर्थन में उतर आया है। भरत मंदिर के महंत दिव्य जीवन दास सहित कई संतों ने बैठक कर आरोपों को साजिश करार दिया और पूरे मामले की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच की मांग की। संतों ने कहा कि चंपत राय ने राम मंदिर आंदोलन से लेकर भव्य मंदिर निर्माण तक महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसलिए बिना ठोस साक्ष्यों के किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। संत समाज का आरोप है कि कुछ लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जांच पूरी होने और सत्य सामने आने तक किसी भी व्यक्ति को दोषी न माना जाए।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now