चलती ट्रेन से गिरते यात्री की जीआरपी जवान ने बचाई जान

  • 46 days ago
  • 436 views


आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उस समय बड़ा हादसा टल गया जब एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ते समय अचानक फिसलकर नीचे गिर गया। प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 पर हुई इस घटना में यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसने ही वाला था।

इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कांस्टेबल प्रेम शंकर भारद्वाज ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए दौड़ लगाई और बिना देर किए यात्री को पकड़कर सुरक्षित बाहर खींच लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जवान की त्वरित कार्रवाई से कुछ ही सेकंड में यात्री की जान बच गई। अगर थोड़ी भी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना का वीडियो स्टेशन पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कांस्टेबल की बहादुरी और तत्परता साफ दिखाई दे रही है।

रेलवे यात्रियों और अधिकारियों ने जीआरपी जवान की जमकर सराहना की है और उनकी सतर्कता को एक बड़ी मिसाल बताया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now