BREAKING NEWS: राजस्थान LDC परीक्षा में पेपर लीक के आरोप, अभ्यर्थियों का हंगामा

  • 5 days ago
  • 228 views


जैसलमेर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की लिपिक ग्रेड-द्वितीय (LDC) भर्ती परीक्षा के दौरान जैसलमेर के एक परीक्षा केंद्र पर कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र परीक्षा कक्ष की खिड़की से बाहर भेजा गया, जिसके बाद केंद्र पर हंगामा शुरू हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने वीक्षकों से पूछताछ कर अभ्यर्थियों को शांत कराया और पूरे मामले की जांच शुरू की। प्रशासन ने इस प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भेज दी है।

मामले को लेकर NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया तथा निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं कुछ जनप्रतिनिधियों ने भी परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन का कहना है कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कर्मचारी चयन बोर्ड से दिशा-निर्देश मिलने के बाद आगे की कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now