बहादुरगढ़ में हिस्ट्रीशीटर की गोलियों से हत्या, खाना खाकर टहलते समय बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

  • 3 days ago
  • 171 views


हरियाणा के बहादुरगढ़ में देर रात एक सनसनीखेज हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई। खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे 29 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर नीरज उर्फ बांडिया की बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी।


बहादुरगढ़ के नया गांव बीर बरकताबाद में बुधवार देर रात 29 वर्षीय नीरज उर्फ बांडिया घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन हमलावर वहां पहुंचे और उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद नीरज करीब 50 मीटर तक जान बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन सड़क पर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। आसपास के इलाके की घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य भी जुटाए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक नीरज उर्फ बांडिया पर हत्या और शराब तस्करी सहित दो आपराधिक मामले दर्ज थे। वह दिल्ली के एक चर्चित हत्या के मामले में करीब पांच महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस पुरानी रंजिश, गैंगवार और आपराधिक विवाद समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। फरार हमलावरों की तलाश जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now