स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 12h ago
आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के बाईखेड़ा गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया, जब सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर आटा चक्की अचानक तेज धमाके के साथ फट गई। हादसे में दरवाजे पर बैठे किसान बेताल उर्फ सूखा की पत्थर लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव में अजय पाल के घर के सामने रास्ते में ट्रैक्टर आटा चक्की लगाकर गेहूं पीसने का काम चल रहा था, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ और मशीन के पत्थर के टुकड़े दूर-दूर तक जा गिरे। हादसे की चपेट में आकर कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें भूपेंद्र सिंह, प्रमोद, साध्वी, गोपाल, भूदेवी और पवन शामिल हैं। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और घटनास्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में अजय पाल के घर का दरवाजा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि एक मवेशी की भी पत्थर लगने से मौत की सूचना है। गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। सूचना पर मलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर