आगरा में बेकाबू डंपर का कहर, सड़क किनारे सो रहे परिवार को रौंदा; एक की मौत, पांच गंभीर घायल

  • 6 days ago
  • 254 views


आगरा से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के कस्बा बाह रोड पर तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने सड़क किनारे सो रहे एक परिवार को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे सो रहे लोगों को रौंदता हुआ आगे बढ़ा और फिर विद्युत पोल से जा टकराया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे के बाद डंपर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार रात के समय सड़क किनारे सो रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now