आगरा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, जेवरात और नगदी चोरी

  • 52 days ago
  • 357 views


आगरा में चोरों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। थाना मलपुरा क्षेत्र के अजीजपुर गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि परिवार के लोग किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया और घर में घुसकर अलमारी व कमरों में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर फरार हो गए।

जब परिवार के सदस्य वापस घर पहुंचे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। चोरी की जानकारी होते ही परिवार के होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही थाना मलपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now