आगरा में 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

  • 69 days ago
  • 220 views


आगरा में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। देर रात पुलिस की 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोनू यादव से मुठभेड़ हो गई, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई।

मोनू यादव ढाबा संचालक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और चर्चित राज हत्याकांड में नाम आने के बाद फरार चल रहा था।

डीसीपी सिटी अली अब्बास ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह घायल हो गया।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। आरोपी के पास से तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और बाइक बरामद हुई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now