आगरा कैंट स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, 27 किलो गांजा बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

  • 52 days ago
  • 437 views


आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी आगरा कैंट टीम ने 27 किलो 230 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 5 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी उड़ीसा के रहने वाले हैं और रेल मार्ग के जरिए गांजा तस्करी की तैयारी में थे। जीआरपी टीम को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद आगरा कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी ट्रेन के माध्यम से गांजे की खेप को दूसरे राज्यों तक पहुंचाने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

जीआरपी आगरा कैंट पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रेल मार्ग से होने वाली अवैध तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now