आगरा चौकीदार हत्याकांड का खुलासा: शराब के विवाद में ईंट से वार कर ली गई जान, आरोपी गिरफ्तार

  • 76 days ago
  • 236 views


आगरा में चौकीदार सुरेश की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना सदर बाजार पुलिस ने आरोपी राजवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि सुरेश और राजवीर के बीच शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था। इसी बहस में आरोपी ने सुरेश की पत्नी को लेकर अपशब्द कह दिए, जिससे मामला और बढ़ गया। सुरेश द्वारा पुलिस में शिकायत करने की धमकी देने पर राजवीर गुस्से में आ गया।

आरोप है कि राजवीर ने ईंट से सुरेश के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now