300 फीट गहरी खदान में गिरा ट्रक, 25 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत

  • 55 days ago
  • 1013 views


महोबा में एक दर्दनाक हादसे में 300 फीट गहरी खदान में ट्रक गिरने से चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना महोबा जिले के कबरई कोतवाली क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि राजीव नगर निवासी 25 वर्षीय भीष्म सिंह रविवार तड़के रोज की तरह डहर्रा गांव के पहाड़ों में पत्थर ढोने के काम के लिए निकला था। इसी दौरान अचानक ट्रक की सापट टूट गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खदान में जा गिरा।

हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद मजदूरों और अन्य चालकों ने कड़ी मशक्कत के बाद भीष्म सिंह को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि भीष्म सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके निधन के बाद पत्नी अनीता, तीन मासूम बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के पिता रामचरण ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now