ब्रेकिंग न्यूज़: मुंबई में बारिश बनी काल! चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों की मौत, कई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

  • 6 days ago
  • 338 views


मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच रविवार रात मानखुर्द के जनता नगर इलाके में एक चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल बताए गए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, मुंबई फायर ब्रिगेड, बीएमसी, पुलिस और अन्य राहत एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं। कई घंटे तक चले बचाव अभियान के दौरान मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। भारी बारिश के कारण रेस्क्यू अभियान में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण इमारत की संरचना कमजोर पड़ गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को घेरकर राहत और बचाव कार्य पूरा कराया।

महाराष्ट्र सरकार ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है और जर्जर इमारतों की सुरक्षा जांच तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now