रिटायर्ड सूबेदार के घर जोरदार धमाका, CRPF जवान समेत 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे

  • 6 days ago
  • 148 views


रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के हंस नगर इलाके में सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार सतबीर के घर रविवार शाम हुए भीषण धमाके से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस हादसे में CRPF के एक जवान, दो वर्षीय बच्ची समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

धमाका इतना तेज था कि मकान की दीवारें, दरवाजे और खिड़कियों के शीशे टूट गए। घर का मुख्य गेट भी उखड़कर दूर जा गिरा और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय घर में सूबेदार की पत्नी, बेटी, रिश्तेदार की दो वर्षीय बच्ची और पड़ोसी सहित पांच लोग मौजूद थे, जो विस्फोट की चपेट में आ गए।

बताया जा रहा है कि सूबेदार की बेटी की शादी इसी वर्ष नवंबर में होने वाली थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। फिलहाल धमाके का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस गैस रिसाव सहित सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now