ऑपरेशन 'लंगड़ा' में पुलिस का बड़ा एक्शन! पशु चोर गिरोह से मुठभेड़, ₹लाखों की भैंसें बरामद, 6 बदमाश गिरफ्तार

  • 7 days ago
  • 226 views


बुलंदशहर में पुलिस का "ऑपरेशन लंगड़ा" लगातार अपराधियों पर भारी पड़ रहा है। गुलावठी पुलिस और स्वाट टीम की पशु चोर गिरोह से हुई मुठभेड़ में हापुड़ निवासी कुख्यात पशु चोर वसीम कुरैशी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल (लंगड़ा) हो गया।

पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर वसीम समेत कुल 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, कारतूस, महिंद्रा पिकअप वाहन और किसानों से चोरी की गई 2 जिंदा भैंसें बरामद हुई हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह गिरोह किसानों के पशुओं की चोरी कर उन्हें दूसरे जिलों में बेचने की फिराक में था। पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात होने से पहले ही गिरोह को दबोच लिया गया।

पुलिस के अनुसार घायल आरोपी वसीम कुरैशी पर गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर के विभिन्न थानों में 13 संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस उसके अन्य साथियों से पूछताछ कर गिरोह के पूरे नेटवर्क और अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now