पेट्रोल भरवाने के विवाद में सेल्समैन से मारपीट, CCTV में कैद हुई दबंगई

  • 6 days ago
  • 226 views


मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में पेट्रोल भरवाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शुजालपुर-आष्टा मार्ग स्थित हैप्पी पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो युवकों ने एक सेल्समैन के साथ मारपीट कर दी। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

पीड़ित सेल्समैन जीवन गोस्वामी के अनुसार, पेट्रोल नोजल खराब होने के कारण उन्होंने युवक से दूसरे प्वाइंट पर जाकर पेट्रोल भरवाने का अनुरोध किया। इसी बात पर युवक भड़क गया और अपने एक साथी को बुला लिया। इसके बाद दोनों ने गाली-गलौज करते हुए सेल्समैन के साथ थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की।

हमले में सेल्समैन के गाल, कंधे और घुटने में चोटें आईं। पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। आरोप है कि जाते समय दोनों आरोपी सेल्समैन को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now