अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर दान चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी लवकुश मिश्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

  • 9 days ago
  • 308 views


राम जन्मभूमि मंदिर दान चोरी प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी लवकुश मिश्रा के खिलाफ अब अयोध्या विकास प्राधिकरण भी सक्रिय हो गया है। प्राधिकरण ने लवकुश की पत्नी सुप्रिया मिश्रा को नोटिस जारी कर पूछा है कि उनके नाम पर बन रहे मकान का नक्शा स्वीकृत कराया गया था या नहीं।

एडीए ने छह दिन के भीतर संतोषजनक जवाब देने के निर्देश दिए हैं। यदि निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलता या निर्माण अवैध पाया जाता है, तो नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है।

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2025 में सुप्रिया मिश्रा के नाम 1032 वर्गफुट जमीन खरीदी गई थी, जिस पर फरवरी 2026 से एक आलीशान मकान का निर्माण चल रहा है। इस मकान की अनुमानित लागत 80 लाख से 1 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है।

गौरतलब है कि लवकुश मिश्रा राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट में 15 से 20 हजार रुपये मासिक वेतन पर कार्यरत था। दान चोरी मामले में उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से 14 लाख रुपये भी बरामद किए थे। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now