स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 12h ago
मुरादाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा पुल के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में डेढ़ साल के मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र स्थित रामगंगा पुल के पास हुए इस भीषण सड़क हादसे में संभल के सराय तरीन निवासी एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार जुनैद अपनी पत्नी सिमरन, साली मानताश और डेढ़ वर्षीय बेटे डेनियल के साथ पल्सर बाइक से मुरादाबाद जा रहे थे।
इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम डेनियल की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं गंभीर रूप से घायल सिमरन और मानताश को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल जुनैद की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घटना के बाद बस चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर