स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 12h ago
नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर उस समय हड़कंप मच गया, जब शादी से इंकार होने के बाद एक युवक सीधे अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया और खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास करने लगा।
युवक की इस खौफनाक हरकत से मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही नागफनी थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सूझबूझ दिखाई और युवक को समय रहते काबू में लेकर एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
पुलिस ने युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक की मां के अनुसार, शादी से इंकार के बाद से उनका बेटा गहरे मानसिक तनाव में था। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर