रोहिणी बिल्डिंग हादसे में 3 की मौत, मलबे में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

  • 3 days ago
  • 195 views


दिल्ली के रोहिणी में बहुमंजिला इमारत गिरने के हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। एनडीआरएफ, दमकल, पुलिस और अन्य एजेंसियों ने भारी मशीनों की मदद से पूरी रात राहत और बचाव अभियान चलाया। मलबे से एक मजदूर को जिंदा बाहर निकाल लिया गया है।


दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में बुधवार को एक नई बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ और अन्य बचाव एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।

रेस्क्यू अभियान के दौरान भारी मशीनों और अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से मलबा हटाया गया। बचाव दल ने मलबे में फंसे सद्दाम उर्फ रवि नाम के एक मजदूर से संपर्क स्थापित किया। पहले उसे पानी और ऑक्सीजन पहुंचाई गई, जिसके बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, मलबे से तीन लोगों के शव भी बरामद किए गए।

प्रशासन ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और इमारत गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे के समय इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now