NEET छात्रा का अपहरण कर 16 दिनों तक बंधक बनाकर गैंगरेप; सिगरेट से दागा, चाकू से किया हमला

  • 54 days ago
  • 762 views


उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से कानून-व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही एक 25 वर्षीय छात्रा (मूल निवासी, मध्य प्रदेश) का अपहरण कर 16 दिनों तक बंधक बनाए रखने और सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) करने का गंभीर आरोप लगा है।

पीड़ित छात्रा महोबा में रहकर कोचिंग कर रही थी। आरोप है कि 30 अप्रैल को जब वह कोचिंग से लौट रही थी, तभी कार सवार दबंगों ने उसे रास्ते से अगवा कर लिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद 16 दिन बाद छात्रा को आरोपियों के चंगुल से बरामद किया।

अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि आरोपी उसे प्रयागराज (इलाहाबाद) ले गए, जहां उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे नशीले इंजेक्शन दिए, शरीर को सिगरेट से दागा और चाकू मारकर घायल भी किया। पीड़िता ने अपने ही गांव के मोहित श्रीवास समेत कई अन्य लोगों पर इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now