महोबा में बारात जा रही स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

  • 82 days ago
  • 79 views


महोबा में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब बारात लेकर जा रही स्कॉर्पियो कार में अचानक आग लग गई। घटना खन्ना थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड की है, जहां चलते वाहन में आग लगते ही कार देखते ही देखते आग के गोले में बदल गई।

कार में सवार सभी लोग बारात में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन चालक की सतर्कता के चलते समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

UP91 S 1459 नंबर की स्कॉर्पियो कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now