गाजियाबाद में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन: 6 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

  • 39 days ago
  • 251 views


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (मोदीनगर) में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग के हेड कांस्टेबल जगत सिंह को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर आरोप है कि वह ग्राम तलहेटा स्थित देसी शराब की दुकान के संचालक भीम सिंह से हर महीने रिश्वत देने का दबाव बना रहा था।

जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल ने दुकान संचालक से 7 हजार रुपये प्रति माह रिश्वत की मांग की थी, जिसके बाद दोनों के बीच 6 हजार रुपये पर सहमति बनी। लगातार दबाव से परेशान होकर व्यापारी ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की।

शिकायत की जांच के बाद टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और तय रणनीति के तहत आरोपी को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मोदीनगर थाने लाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now